Home अपडेट बसपा और जोगी कांग्रेस की लहर दिल्ली में कहर बनकर गिरेगी- अमित

बसपा और जोगी कांग्रेस की लहर दिल्ली में कहर बनकर गिरेगी- अमित

बसपा-जनता कांग्रेस की संयुक्त बैठक में विधायक अमित जोगी और अन्य नेता।

जनता कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच छत्तीसगढ़ में बने चुनावी गठबंधन के बाद आज शहर में दोनों दलों की पहली संयुक्त बैठक हुई। इसमें मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि दोनों दलों का साथ आना छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के लिए ऐतिहासिक पल है। दोनों दलों के बीच समझौते से देश की राजनीति में जो हलचल मची है वह दिल्ली में कहर बनकर गिरने वाली है। यह तो छोटी शुरूआत है आगे चक्रवात है। हम रमन सरकार के 15 साल के कुशासन का अंत करने जा रहे हैं। इसने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल ला दिया है। प्रदेश के गरीब मेहनतकश, युवा महिला, छोटे व्यापारियों दलित आदिवासी अति पिछड़ा वर्ग में बदलाव लाने वाला गठबंधन है।

आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और बसपा की पहली संयुक्त बैठक स्थानीय होटल सिलवर ओक में आयोजित हुई, जिसमें 500 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।इसी परिप्रेक्ष्य में दोनों दलों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक रखी गई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में प्रमुख रुप से बसपा राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अशोक सिद्धार्थ,  पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजपेयी, बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक, जैजेपुर विधायक केशव चंद्रा, पूर्व विधायक दाउराम रत्नाकर, रामेश्वर खरे, अनिल टाह, भारती जी, दूजराम बौद्ध, देवकुमार कनेरी, रामलाल भारद्वाज उपस्थित थे।

बैठक में बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि हम एक साथ मिलकर लड़ेंगे। इस ऐतीहासिक गठबंधन से छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों एक मजबूत क्षेत्रीय विकल्प मिलेगा।

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे- धर्मजीत सिंह

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है। भाजपा चाहती है कि उसका मुकाबला कमजोर कांग्रेस पार्टी से हो। मायावती और जोगी के साथ हुई बैठक में सब कुछ तय हो चुका है। आज दोनों दलों के बीच बिलासपुर की बैठक 13 अक्टूबर को होने वाली संयुक्त सभा को लेकर है। ये सभा छत्तीसगढ़ की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सभा होगी। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रभारी एम. एल. भारती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुकाबला भाजपा और हमारे बीच होगा। कांग्रेस केवल दर्शक दीर्धा में बैठेगी। कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता नहीं हैं। अप्रासंगिक हो चुकी है कांग्रेस। भाजपा दिन रात एक कर रही है, कांग्रेस को प्रासंगिक बनाने में और जोगी और मायावती से मुकाबला न होने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि पिछले 15 वर्षो से छत्तीसगढ़ में विकास के स्थान पर सिर्फ विनाश हुआ है। भाजपा के शासन काल में जहां अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब हुआ। इसी शोषण और अत्याचार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक चैतराम साहू, हरिदास भारद्वाज, चंद्रभान बारमते, प्रहलाद सूर्यवंशी, रोहित डहरिया, ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, गीतांजली पटेल,संतोष कौशिक, बृजेश साहू, राम सिंह अग्रवाल, अर्चना उपाध्याय, गोविंद सिंह राजपूत, हरिकिशन कुर्रे, संतोष दुबे, विशंभर गुलहरे, मणिशंकर पाण्डे,समीर अहमद, जीतू ठाकुर, गोविंद सेठी, टिकेश प्रताप, हेमचंद मिरी, लखन बांधले, अंजनी सूर्यवंशी, दिलीप कोसले, सुरेन्द्र सूर्यवंशी, श्याम टण्डन, योगेश बंजारे, विनोद शर्मा, राधेश्याम सूर्यवंशी, अजय दिव्य, संदीप यादव, संजू खरे, त्रिपूर्ण पार्कर, इंदू बंजारे, मनहरण पार्कर, विक्रांत तिवारी, डॉ. रघु साव, योगेश साहू, बंटी खान, फारुक खान, कैनेथ कालिन्स, बब्लू जार्ज, राज बहादुर, सुहंग दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

NO COMMENTS