रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार हर साल धान का दाम 2500 रुपये क्विंटल की दर से खरीदने के वादे पर कायम है, यह बात आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर में दिये गये बयान से साफ हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि बीते साल के खरीफ फसल की बची हुई एक किश्त का भुगतान राजीव किसान न्याय योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में मार्च 2021 तक कर दिया जायेगा। इस खरीफ की खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि का भुगतान मई माह में होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशुपर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र में किसानों के साथ चर्चा में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही माह मार्च में किया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त आगामी मई में दी जाएगी।

जशपुर प्रवास के दूसरे दिन वे आज जिले के ग्राम गम्हरिया स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां 10 गांवों के 15 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है।

मुख्यमंत्री जशपुर के कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के प्रांगण में स्थित गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही उनके घर-परिवार के बारे में भी बात की। बघेल ने किसानों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणि महराज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, विधायक विनय भगत, सरगुजा संभाग की आयुक्त जिनेविवा किंडो और जशपुर के कलेक्टर महादेव कावरे भी इस दौरान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here