मुंगेली: हाथरस और बलरामपुर के दुष्कर्म की आग से पूरा देश धधक रहा है बावजूद इसके दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खासतौर पर युवतियों को शादी का प्रलोभन देकर उनसे दुष्कर्म करने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डेरहा कापा थाना लालपुर से सामने आया है, जिसमें 24 वर्षीय युवती ने शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा निवासी आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज पर युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने उससे प्रेम का झांसा दिया जब युवती उसके प्रेमजाल में फंस गयी तो उसने शादी का प्रलोभन दिया और मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाए। वह बार-बार उससे अपने हवस का शिकार बनाता रहा और शादी की बात करने पर टाल दिया करता था। युवती इससे तंग आ गयी और उसने आरोपी सूर्यकांत भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज करा लिया। पुलिस ने भी 12 घंटे भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here