बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अगले ही दिन कांग्रेस संगठन ने लिया फैसला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज की नियुक्ति के बाद अब सरगुजा से प्रतिनिधित्व करने वाले स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि शुक्रवार तक उनकी जगह मोहन मरकाम मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
कांग्रेस ने हाल ही में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई फैसले लिए हैं, जिसके तहत नाराज चल रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तालमेल नहीं बैठने और इस वजह से उन्हें बदलने की चर्चा मार्च माह से चल रही थी।
बैज के पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन स्तर के अन्य पदाधिकारियों में भी फेरबदल की संभावना है। इसमें टिकट की दावेदारी कर रहे जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को अलग किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here