बिलासपुर। संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने गुरुवार को कोटा क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने किसानों से भी रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी एवं निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ किसानों ने यह भी कहा कि उन्हें समर्थन मूल्य की निर्धारित राशि को लेकर संतोष है और बोनस मिलने को लेकर आश्वस्त हैं। एक साथ राशि मिलने पर वह खर्च हो जाती है।

कमिश्नर बंजारे ने नेवरा धान उपार्जन केन्द्र में नमी मापक मशीन से धान की नमी को देखा। यहां अब तक 45 लाख रुपये का धान 45 किसानों से खरीदा जा चुका है। भरारी में बारदानों की कमी होने की बात सामने आई। करगीखुर्द में किसानों को दिये जा रहे टोकन का उन्होंने किसान पुस्तिका से मिलान किया। बेड़ापाठ में किसान कृष्ण कुमार यादव ने उनसे चर्चा की और कहा कि धान की रकम का दो किश्तों में भुगतान सही है। एक साथ पूरी रकम मिलने पर वह जल्दी खर्च हो जाती है। करगीकला में भी कमिश्नर बंजारे ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। धूमा केन्द्र में तेंदुआ ग्राम के किसान देवचरण कुर्रे का नाम पंजीयन सूची में शामिल नहीं था। कमिश्नर ने उसे आवेदन देने के लिए कहा। कमिश्नर ने ऐसे प्रकरणों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है।  कमिश्नर ने पाली व जूनापारा केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here