बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए सभी को सिंबल बांट दिए हैं।पटना के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार देर रात सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं।कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें वजीरगंज से शशि शेखर, बरबीघा से गजानंद शाही, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह उर्फ मनटन सिंह, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, हिसुआ से नीतू कुमारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा से सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बक्सर से मुन्ना तिवारी, बिक्रम से सिद्धार्थ को टिकट दिया गया है।वहीं लखीसराय से अमरेश कुमार अनीश, गया से मोहन श्रीवास्तव, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर, टेकारी से अशोक गगन, गोविन्दपुर से मो. कामरान को प्रत्याशी बनाए गए हैं। बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके बाद 3 नवंबर को 94 सीटों और 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोटिंग होनी है। इस मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here