बिलासपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस कमेटियां पदयात्रा निकालेंगी। यह यात्रा गांधी विचार पदयात्रा के नाम से 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक निकाली जायेगी। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी यात्राओं में शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री ने सभी ब्लॉकों में 9 अक्टूबर को बैठक कर पदयात्रा का मार्ग निर्धारित करने कहा है। पदयात्रा के दौरन क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक प्रदेश प्रतिनिधि, राष्ट्रीय प्रतिनिधि, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी भी शामिल होगें।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि यात्रा की तैयारी के प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी, ब्लाक प्रभारी एवं जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस द्वारा नियुक्त ब्लॉक समन्वयकों की 9 अक्टूबर को बैठक होगी। बैठकों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एंव वरिष्ठ कांगे्रसजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा। गांधी विचार यात्रा के दौरान आयेाजित सभाओं में गांधी जी के जीवन दर्शन के बारे में प्रकाश डाला जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here