बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है।

उपाध्यक्ष पद पर डॉ. देवा देवांगन रायपुर, कौशल किशोर सिंह दुर्ग, राजेश दुबे अंबिकापुर, अजीज कुरैशी महासमुंद, प्रदीप राजगीर तथा चंद्र प्रकाश जांगड़े बिलासपुर शामिल किए गए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष जसराज प्रीत बल रायपुर बनाये गये हैं।

प्रभारी महामंत्री शीवेश सिंह दुर्ग को बनाया गया है। कार्यालय महामंत्री मोहन लाल निषाद रायपुर, महामंत्री पद पर ही सुनील गोस्वामी कांकेर, रूपेश दुबे राजनांदगांव, राकेश धर दीवान धमतरी तथा आलोक कुमार दुबे जगदलपुर बनाये गए हैं । सचिव पद पर राजेश सिंह ठाकुर, नंदकुमार पटेल रायपुर, सुशोभित सिंह बिलासपुर, धीरेंद्र पांडे तथा हेमंत दिग्रस्कर बिलासपुर नियुक्त किये गए हैं। संयुक्त सचिव मो. फिरोज खान रायपुर, दीपक जैन बिलासपुर, स्मिता जैन रायपुर, शमीम रहमान रायपुर, ओम प्रकाश शर्मा दुर्ग, दल्लू सिंह ठाकुर बिलासपुर,  सोनल गुप्ता भिलाई, ए.एन. पांडे सूरजपुर, पूजा मोंगरी दुर्ग, राजेंद्र पांडे रायगढ़, राजेश राठौर पाली बिलासपुर, मनोज राठौर कोरबा, संजय विश्वकर्मा भिलाई तथा सुरेंद्र सिंह राजपूत बिलासपुर होंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में संतोष भारत, कमरुल हक, भरत डेब्रा बिलासपुर, कहकशां दानी रायपुर, जूही जायसवाल कोरबा, नरेंद्र दुबे महासमुंद, रजनी शर्मा महासमुंद, विजय दास बस्तर, अर्चना त्रिपाठी रायपुर, उषा चंद्राकर बिलासपुर, अमित शर्मा रायपुर ,मोनिका सिंह भिलाई, आनंद गुप्ता बिलासपुर, ललित जांगड़े, विकास श्रीवास्तव बिलासपुर, परवेज अख्तर राजनांदगांव, विक्रम दीक्षित तथा कृष्णा देवांगन बिलासपुर शामिल किये गये हैं।

अध्यक्ष दुबे ने बताया है कि प्रभारी मंत्री शिवेश सिंह सभी को पृथक से निर्देश जारी करेंगे। नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों को कांग्रेस के सिद्धांतों का अनुशरण करने व अनुशासित रूप  से कार्य करने कहा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here