भिलाई, 13 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधि विभाग की ओर से 10वीं, 12वीं की प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले 9 बच्चों को टेबलेट व लैपटॉप वितरित किये गये।

राज्यसभा सांसद और विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा की ओर से ये सौगात दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में वितरण के कार्यक्रम रखे जा रहे हैं। भिलाई के कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव, जिला कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष तुलसी साहू, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी एवं पुलिस अधिकरण की सदस्य रामकली यादव सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर अतिथियों ने अधिवक्ता व सांसद विवेक तन्खा द्वारा विद्यार्थियों के सम्मान में किये जा रहे इस कार्य की सराहना की। अतिथियों ने स्व. राजकृष्ण तन्खा के योगदान को भी याद किया। अतिथियों का स्वागत उद्बोधन शकील अहमद ने दिया, संचालन अधिवक्ता सोनल गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन ओम प्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रीतम देशमुख, गुलाब पटेल, पूजा मोंगरी,  विनीता मदान, नंद कुमार पटेल, भेष कुमार साहू, कहकशां दानी, हिलीना मोसेस, नीतू पांडेय, शशि शर्मा, मनोज सोनकर, अंकित मिश्रा, महेंद्र देवांगन, डिकेन्द्र देवांगन, विकास चौधरी, अरशद खान, नीलू ठाकुर, सहित कांग्रेस से जुड़े अधिवक्ता उपस्थित थे।

कोरोना महामारी को मद्देनज़र देखते हुए सभी जिलों में अलग अलग दिनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है| इसके पहले तन्खा की ओर से रायपुर, जांजगीर व बिलासपुर में टॉपर बच्चे सम्मानित किये जा चुके हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here