बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की ओर से कोरोना से निपटने के लिए 1 लाख 1 हजार एक सौ ग्यारह रुपये की मदद की गई है।  विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि यह राशि विधि मंत्री मो. अकबर के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेजी गई है। दुबे ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने अधिवक्ताओं से कोरोना राहत कोष में सहयोग देने का आग्रह किया था। कांग्रेस विधि विभाग भविष्य में हरसंभव तरीके कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे उपायों में साथ देगा। कांग्रेस विधि विभाग से जुड़े अधिववक्ता प्रदेश के विभिन्न स्थानों में लगातार जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here