बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा अघोर आश्रम पोड़ी अकलतरा जाकर सेवा कार्य किया गया। सदस्यों ने अघोर आश्रम के बाबाजी से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं वहां पर अध्ययनरत लगभग 200 बच्चों को कपड़ा, जैकेट, कंबल, जूता, मोजे, खेल सामग्री, अनाज, बिस्कुट, चाकलेट आदि का वितरण किया।
कार्यक्रम के संयोजक मनजीत सिंह अरोरा, अध्यक्ष हरजीत छाबड़ा, सचिव हरभजन सिंह गंभीर, कोषाध्यक्ष मोहन होनप, दिलीप भण्डारी, दर्शन छाबड़ा, राकेश सखूजा, डॉ. अरूण शुक्ला, इत्तेफाक सागरी, गुरमीत गंभीर, अमोलक राजपाल, मनीष, कमलेश सिंह ठाकुर, सहयोगी लायन असीत पाल जुनेजा, लायन नरेश लिखमानिया, नरेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।