बिलासपुर। केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक के विरोध में कांग्रेस पूरे अक्टूबर माह में धरना प्रदर्शन करेगी और 20 लाख किसानों के बीच पहुंचकर उनका हस्ताक्षर लेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव पी.एल.पुनिया, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी ने आज वर्चुअल बैठक लेकर कांग्रेस नेताओं को इस कार्यक्रम के बारे में बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और संचार विभाग के सदस्य विभोर सिंह बिलासपुर से इसमें शामिल हुए। बिलासपुर से प्रदेश प्रवक्ता राय ने अपना विचार रखा और कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताया।

कार्यक्रम के अनुसार दो अक्टूबर को किसान मजदूर विरोधी दिवस मनाया जायेगा। इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के सामने धरना दिया जायेगा। 10 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन होगा। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में किसानों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here