तखतपुर। जनपद पंचायत तखतपुर में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस समर्थित राजेश्वरी कौशिक ने 20 और भाजपा की ललिता कश्यप ने पांच मत हासिल किये।

25 साल बाद कांग्रेस को जनपद पंचायत तखतपुर में नेतृत्व करने का मौका मिला है।  मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर ने कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनपद सदस्यों को परिणाम के बाद से ही अपने साथ रखा था। उनके 19 सदस्य एक साथ जनपद पंचायत में वोट देने के लिए आज सुबह पहुचे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here