तीन दिनों तक नैक टीम ने सीवीआरयू का किया था निरीक्षण

बिलासपुर । डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) ने ए ग्रेड प्रदान किया है। इसके साथ ही सीवीआरयू ए ग्रेड प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला निजी विश्वविद्यालय बन गया है। 6 से 8 दिसंबर 2023 को नैक पीयर टीम ने विश्वविद्यालय में विजिट किया था। इसके पूर्व 2016 में नैक ने विश्वविद्यालय को बी प्लस ग्रेड प्रदान किया था। ए ग्रेड अपडेशन से विश्वविद्यालय परिवार सहित ग्रुप के सभी विश्वविद्यालयों में खुशी महसूस की जा रही है।
विश्वविद्यालय का दायित्व बढ़ा- कुलपति
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि नैक की 7 सदस्यीय टीम ने यहां आकर निर्धारित मापदंडों करिकुलम आस्पेक्ट्स, टीचिंग लर्निंग एंड एवल्यूशन, रिचर्स इनोवेशन एंड एक्सटेंशन, इंफ्रास्ट्रक्चर्स एंड लर्निंग रिर्सोस, स्टूडेंट सपोर्ट एवं प्रोग्रेशन, गर्वनेंस लीडरशिप एंड मैनेंजमेंट, डस्टी वैल्यू एंड बेस प्रेक्टिस, को परखा। नैक पीयर टीम ने सभी विषयों को गुणवत्तायुक्त पाया। टीम ने पाया कि सीवीआरयू शिक्षा, शोध,
कला-संस्कृति मूल्यों, रचनात्मकता और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। इसके बाद आज विश्वविद्यालय को ए ग्रेड प्रदान किया गया। ए ग्रेड प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय का दायित्व बढ़ा है। हम इसको भी निभाएंगे।
यह ठहराव है, मंजिल नहीं- कुलसचिव
ए ग्रेड अपग्रेडेशन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलसचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि सीवीआरयू का नैक ए ग्रेड प्राप्त करना विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। लेकिन यह एक ठहराव मात्र है मंजिल नहीं है। सर्वोच्च ग्रेड प्राप्त के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ.सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर ही नहीं ग्रुप के सभी 6 विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है और इनमें विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं।

उन्होंने कहा कि सीवीआरयू मध्य भारत का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है, आदिवासी अंचल में स्थापित होने के बाद भी यहां विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध है। सीवीआरयू की प्रयोगशालाओं, कला केंद्रों, स्पोट्र्स सुविधाएं, लायब्रेरी सहित सभी सुविधाओं की गुणवत्ता को पीयर टीम ने सराहा। उन्होंने बताया कि एक ओर विश्वविद्यालय संजोही के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति साहित्य और जीवन शैली के संरक्षण एवं संर्वधन के लिए कार्य कर रहा है। वही दूसरी ओर टेक्नॉलाजी के साथ कदम ताल करते हुए भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किया गया है। विश्वविद्यालय ने खेलों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर स्पर्धाओं में सफलता का परचम लहराया है। यहां से पढ़े विद्यार्थी दुनिया  के कई देशों में सेवाएं दे रहे हैं। कुलसचिव शुक्ला ने इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here