रायपुर : चक्रवातीय घेरे के सक्रिय होने के साथ ही राज्य में कई इलाकों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर से लेकर दक्षिण छत्तीसगढ़ तक कई जगहों पर बारिश हुई। कुछ इलाकों में आसमानी बिजली भी गिरी है।मुंगेली में बिजली की चपेट में आने से कई मवेशियों की मौत हो गई। आज भी मौसम इसी तरह का बने रहने के संकेत हैं। पूरे राज्य में अनेक स्थानों पर आसमान में बदली छाई हुई है।पिछले 24 घंटों के दौरान राजपुर, दंतेवाड़ा में 6 मिमी, गीदम, अकलतरा, जांजगीर, नारायणपुर, चांपा में 5 मिमी, बैकुंठपुर, केशकाल में 4 मिमी, जगदलपुर, कुनकुरी, बीजापुर, अंबिकापुर, करतला, फरसगांव में 3 मिमी, नगरी, बिलासपुर, लखनपुर, पेंड्रारोड, लुंड्रा, भोपालपट्टनम, खैरागढ़ में 2 मिमी, कांसाबेल, कोंडागांव, खड़गंवा, डौंडी, भोहला, बलौदा, तिल्दा, बालोद, दरभा, अभनपुर, छिंदगढ़, छुरिया, पामगढ़, मस्तूरी, छुईखदान, मनेन्द्रगढ़ में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।राजधानी रायपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हैं और यहां दिन- भर धूप छांव का खेल चलता रहेगा। रात के वक्त यहां बारिश के संकेत हैं।बिलासपुर में भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का है और यहां दोपहर बाद बारिश की संभावना है।बस्तर संभाग में कई इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है।संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भी दोपहर के बाद मौसम बदल सकता है।अंबिकापुर में भी दोपहर के वक्त तेज बारिश का अनुमान है।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तक, अंदरूनी उड़ीसा होते हुए 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा तेलंगाना और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here