बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बोल बम कांवरिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलम कोटवानी एवं प्रदेश सचिव हरिकिशन गंगवानी ने बताया कि देवघर में बिहार व झारखंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक थी, जिसमें फरवरी महीने में सावन माह के प्रथम दिन से लेकर रक्षाबंधन तक चलने वाला श्रावणी मेला इस बार स्थगित करने के आदेश के पालन पर निर्णय लिया गया।
प्रदेश महामंत्री गंगवानी को देवघर के एसडीओपी पवन कुमार ने बताया है कि करोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए देवघर में इस वर्ष कावड़ यात्रा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। सुल्तानगंज बिहार से लेकर झारखंड देवघर तक हर जिले के बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। सोमवार को संयुक्त रुप से बिहार पुलिस, झारखंड पुलिस एवं अंतर्राज्जीय पुलिस की बैठक पुलिस लाइन डाबर ग्राम में रखी गई थी। इसमें निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को देवघर नहीं जाने दिया जाएगा। आवश्यक होने पर उन्हें बलपूर्वक रोका जाएगा। सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। झारखंड में जगह-जगह पोस्टर लगाये जाएंगे। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह कोरोना महामारी के कारण कांवरियों के लिए प्रवेश बंद रहेगा। कावरिया संघ ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here