बिलासपुर। समाज की उन्नति का प्रयास हम सभी का दायित्व है। हमें अपनी पूरी ताकत से समाज का ऋण उतारना चाहिए।उपरोक्त बाते  मुख्य अतिथि की आसंदी  से पूर्व सांसद करूणा शुक्ल ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़  के वार्षिकोत्सव के अवसर पर कही।

विशिष्ट अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पान्डेय ने अपने विचार रखते हुए  सामाजिक एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब समाज मजबूत होगा तभी हम भी मजबूत होंगे।  उन्होंने बिलासपुर  में अपने प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि अरपा नदी  पर बैराज और स्टापडेम बनने से नगर के जल संकट पर काबू किया जा सकेगा ।

प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं आदिशक्ति दुर्गा की पूजा अर्चना की।  पं. रामकृष्ण शुक्ल ने स्तुति पाठ किया। सरस्वती वंदना पाठ डाँ. किरण  बाजपेयी  ने किया। प्रदेश अध्यक्ष  बीके पान्डेय ने अध्यक्षीय भाषण  एवं वार्षिक प्रतिवेदन दिया।

झारसुगुड़ा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के उदय मिश्र, भिलाई कान्यकुब्ज समाज के श्याम तिवारी, राजनांदगांव  कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजीव अवस्थी, भाटापारा  अध्यक्ष राकेश तिवारी व रायपुर सभा के उपाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र का स्वागत प्रदेश सचिव सिद्धनाथ मिश्र, उपाध्यक्ष गोपाल तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, डाँ.अजीत तिवारी, शास्वत तिवारी, शोभा बाजपेयी, किरण बाजपेयी, मधु अवस्थी, सुमन अवस्थी, संदीप बाजपेयी, डॉ राजीव अवस्थी, शैलेन्द्र शुक्ल व अरविन्द शुक्ल ने पुष्प गुच्छ से किया।

इस अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद जयंती पर संपन्न निबंध प्रतियोगिता  में सफल छात्रों  शिवानी तिवारी, नील तिवारी, आभा तिवारी, रचित शुक्ल व तनुष्का तिवारी पुरस्कृत किये गये।

अतिथियों ने सेवा निवृत शिक्षकों विद्याशंकर तिवारी, श्यामा पान्डेय, अरूण मिश्र व प्रतिभा शुक्ल का शाल, श्रीफल से सम्मान किया। मान्यता शुक्ल, अदिति तिवारी व शिवानी तिवारी को मंच की ओर से छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मंच द्वारा समाज के प्रतिभावान बच्चों अक्षत दुबे, शिवांश बाजपेयी, विशाखा बाजपेयी, वेदांत तिवारी, कार्तिक व अवंतिका का सम्मान किया गया

कार्यक्रम का सफल सँचालन संजय तिवारी व सुदेश दुबे ‘साथी’ ने किया। आभार प्रदर्शन गोविंद तिवारी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here