बिलासपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये भूमिपूजन होने के उपलक्ष्य में शहर में जगह-जगह राम व हनुमान मंदिरों में पूजा की गई, दीप जलाये गये, मिठाईयां बांटी गईं और आतिशबाजियों के साथ खुशी मनाई गई।
कांग्रेस नेताओं ने दीप सजाकर लिखा-जयश्रीराम
लॉकडाउन के बावजूद शाम के समय कुछ देर दीपावली जैसा माहौल दिखाई दे रहा था, जब घरों में दीये जले और पटाखे फूटे।
भाजपा नेता अमरजीत दुआ का निवास।

कांग्रेस,भाजपा दोनों ही दलों के लोग और आम नागरिकों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर हर्ष था। कांग्रेसजनों ने भी इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शाम के समय उन्होंने घरों व सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाये और दीपों की कतार जलाकर जय श्रीराम भी लिखा। जूना बिलासपुर में मिठाईयां बांटी गई।  कांग्रेस सेवादल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का आभार मानते हुए एक सभा रखी।

डॉ. विनोद तिवारी का निवास।
नई दिल्ली निवास पर सांसद अरुण साव।

सांसद अरुण साव ने नई दिल्ली में नार्थ एवेन्यू स्थित अपने निवास पर दीप जलाये। बिलासपुर में उनकी पत्नी मीना साव व परिवार के अन्य सदस्यों ने साज-सज्जा की।

 

जूना बिलासपुर में कांग्रेस जन।

प्रसन्नता के इन क्षणों की अनेक तस्वीरें www.bilaspurlive.com के पास पहुंची हैं, जिनमें से कुछ को साझा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here