तखतपुर/ टेकचंद कारडा। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुए नरसंहार को लेकर कांग्रेसजनों ने पुराने बस स्टैण्ड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि सबसे बदहाल उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था है, जहां आए दिन निर्दोष लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इसके बाद भी यूपी सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सोई हुई है।

विदित हो कि उत्तर प्रदेश की सोनभद्र की घटना में जमीन पर कब्जा करने के लिए 32 ट्रैक्टर ट्रॉली में 300 के करीब लोग पहुंचे थे। आदिवासियों के विरोध के बाद आधे घंटे तक उन पर गोलीबारी की गई, जिसमें 10 निर्दोष लोगों की जानें गई। ग्राम प्रधान सहित 11 नामजद और 50 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान के भतीजे समेत 24 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी प्रधान अभी फरार है।  हताहत परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोका भी गया था।

इस घटना के विरोध में नगर में कांग्रेसजनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवनाथ देवांगन, अशरफ वनक, विधानसभा अध्यक्ष बिहारी देवांगन, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजू सिंह ठाकुर, मंजीत सिंह, कैलाश देवांगन, नट्टू जायसी, मोहित सिंह, चंद्रप्रकाश देवांगन, राहुल तिवारी, दुर्गा ठाकुर, राजवीर हूरा, मुस्तफा वनक, शोएब अंसारी, योगेश गंधर्व, बबलू गुप्ता, हेमन्त  कश्यप, साबिर जायसी, होजेफा भारमल, अस्मित चंचल सहित अन्य उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here