बिलासपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल  बाल कलाकार शिवलेख सिंह के माता-पिता के स्वास्थ्य का हाल जानने अपोलो अस्पताल पहुंचे।

दो दिन पूर्व रायपुर रोड में हुए भीषण दुर्घटना में बॉलीवुड के बाल कलाकार शिवलेख सिंह की मौत हो गई थी जबकि माता लेखना सिंह एवं पिता शिवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अग्रवाल ने बाल कलाकार मास्टर शिवलेख सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना हम सबके लिए बड़ी क्षति है। इतनी कम उम्र में देश के सुप्रसिद्ध टी.व्ही. सीरियल्स में अहम रोल अदा कर शिवलेख देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर गए। जांजगीर जिले के छोटे से गांव नरियरा का नाम भी रोशन किया। अग्रवाल ने कहा कि शिवलेख सिंह के आकस्मिक निधन से हम सब स्तब्ध है। हम सब आपके साथ है। अग्रवाल ने अपोलो अस्पताल में लेखना सिंह का इलाज कर रहे डाक्टरों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और अच्छे से अच्छा इलाज करने के लिए कहा। इस दौरान भाजपा नेता रामदेव कुमावत, राजेश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, दीपक सिंह, लाला भाभा, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, केतन सिंह आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here