बिलासपुर। सोमवार को नगर निगम के फूड सप्लाई सेंटर से 495 परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं 85 काल पर राशन और दवाइयां होम डिलिवरी की गई।

कोरोना वायरस संक्रमण से शहरवासियों को बचाने लॉक डाउन का पालन करने के लिए नगर निगम द्वारा होम डिलीवरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा राशन सामग्री नहीं जुटा पाने वाले मजदूर तथा गरीब असहाय लोगों को निगम के फूड सप्लाई सेंटर से निशुल्क राशन सामग्री उनके घरों में पहुंचा कर दिया जा रहा है।

सोमवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सभी 8 जोन के 495 परिवारों को राशन सामग्री उनके घरों पर पहुंचाकर दिया गया। इसी तरह होम डिलवरी सुविधा के तहत सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी 8 जोन के  85 काल दर्ज किये गए, जिनमें 25 भोजन पार्सल और 60 राशन और दवाइयां के थे। सभी काल पर मांग के अनुसार भोजन पार्सल, राशन और दवाइयों की दोपहर तक होम डिलीवरी की गई।

नगर-निगम के निःशुल्क होम डिलिवरी सेवा की लोगों ने सराहना की, वहीं राशन की सामग्री पाकर गरीब, असहाय लोगों ने खूब प्रसंशा की। महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन व नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे इस पूरी व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here