Home अपडेट हवाई सेवा की मांग पर लॉकडाउन के बीच सांकेतिक धरना दूसरे दिन...

हवाई सेवा की मांग पर लॉकडाउन के बीच सांकेतिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा

उड़ान सेवा शुरू करने की मांग पर बिलासपुर में धरना।

बिलासपुर से जगदलपुर के साथ-साथ हवाई सेवा शुरू करने की मांग

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के द्वारा आज बिलासपुर से महानगरों तक हवाई सुविधा की मांग के लिए सीपत रोड़ सरकंण्डा में समिति के कार्यकर्ता सुशांत शुक्ला के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया गया। समिति ने मांग की है कि  डी.जी.सी.ए और ए.ए.आई. आदि अपने सर्वेक्षण टीम तुरंत बिलासपुर हवाई अड्डा भेजे। कोरोना के बावजूद सरकारी सर्वेक्षण टीमें हर जगह आ और जा रही है उन पर कोई रोक नही है।

बिलासपुर हवाई अड्डे 3 ‘‘सी’’ केटेगरी में उन्नयन का कार्य तेजी पर है। हाईकोर्ट ने मार्च में डी.जी.सी.ए और ए.ए.आई को निर्माण के दौरान ही सर्वेक्षण करने के लिए निर्देश दिया था। परंन्तु वे अब तक कोरोना का कारण बताकर सर्वेक्षण के लिए नही आये, जबकि विभिन्न सरकारी टीमें अपने कार्य और सर्वेक्षण आदि लगातार कर रही है। अतः डी.जी.सी.ए और ए.ए.आई को भी तुरंत अपनी टीम भेजना चाहिए। 5 अगस्त से जगदलपुर हवाई अड्डे से रायपुर व हैदराबाद की उड़ान अलायंस एयर कंम्पनी प्रारंम्भ कर रही है। यदि जगदलपुर से उड़ान शुरू हो सकती है तो बिलासपुर से भी उड़ान प्रारम्भ करने में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है परन्तु इसके बावजूद बिलासपुर के लिए उड़ान सेवा प्रारम्भ करने में रूचि नहीं ली जा रही है।

आज का सांकेतिक धरने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। अधिक व्यक्ति होने पर पहले आये व्यक्ति स्वमेव धरने से समर्थन देकर चले जा रहे थे।लॉकडाउन के समय सीमा अनुरूप प्रातः 10 बजे प्रारंम्भ हुआ धरना 12 बजे के पूर्व समाप्त कर दिया गया। आज के धरने में सरकण्डा क्षेत्र के सुशांत शुक्ला, अनुपम दीवान, विवेक दुबे, पेशीराम जायसवाल, शुभाजीत नाग, प्रकाश रजक, विकास सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, प्रदीप पाण्डे और खियलदास कलवानी शामिल हुए। वही समिति की ओर से अशोक भण्डारी देवेंन्द्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव, समीर अहमद, सुदीप श्रीवास्तव ने आकर समर्थन व्यक्त किया। 29 जुलाई का सांकेतिक धरना समिति के कार्यकर्ता महेश दुबे के निवास स्थल के पास सदर बाजार में दिया जाएगा।

 

NO COMMENTS