नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस  ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हरा दिया। यह चेन्नई की आईपीएल इतिहास में पहली 10 विकेट से हार है। इससे पहले वह कभी भी 10 विकेट से नहीं हारी। मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 114 रनों पर ही रोक दिया था। फिर ईशान किशन के नाबाद 68 और क्विंटन डी कॉक के नाबाद 46 रनों के दम पर 12.2 ओवरों में बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

CSKvsMI

हम टूर्नामेंट में जिस स्थिति में हैं, वह देखकर बुरा लगता है : धोनी

वहीं मुंबई इंडियंस के हाथों मिली करारी हार के बाद CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा,’इस तरह के प्रदर्शन से दुख होता है. हमें देखना होगा कि गलती कहां हुई। यह हमारा साल नहीं था। आप भले ही आठ विकेट से हारे या 10 विकेट से , वह मायने नहीं रखता। देखना यह है कि हम टूर्नामेंट में इस समय कहां है और यही दुखी करता है।’

CSKvsMI

इससे पहले चेन्नई को नौ विकेट से हार मिली थी जो उसकी सबसे बुरी हारों में से एक थी। इत्तेफाकन चेन्नई को वो हार भी मुंबई ने 2008 में दी थी। मुंबई ने यह मैच 46 गेंद शेष रहते हुए यह मैच अपने नाम किया। गेंद शेष रहते हुए यह चेन्नई की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने उसे 2012 में 40 गेंद शेष रहते हुए हराया था। 2008 में मुंबई ने 37 गेंद शेष रहते हुए चेन्नई को हराया था। राजस्थान ने 2008 में ही चेन्नई को 34 गेंद शेष रहते हुए हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here