करगीरोड कोटा। संत रविदास के 643वें जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में  9 फरवरी को प्रदेश भर में मनाया जायेगा। इस मौके पर रायपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। कोटा में भी इस पर्व में भाग लेने की तैयारी चल रही है।

छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश अध्यक्ष खिलावन बघेल ने बताया कि शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ मेहर समाज, प्रदेश भर की युवा व महिला इकाईयां शामिल होंगी। यह विशाल शोभायात्रा कमासीपारा में पूजा अर्चना के साथ शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए अम्बेडकर चौक पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में केबिनेट मंत्री डॉ. शिव डहरिया, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर व अन्य अतिथि शामिल होंगे। बघेल ने इस शोभायात्रा में सभी समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की है।

प्रदेश मेहर युवा संगठन के प्रमुख तुलसी दौड़िया ने बताया कि यह समाज का चौथा प्रदेश स्तरीय शोभा यात्रा है। इसमें सभी जिला, ब्लॉक व क्षेत्रीय इकाईयों, ग्राम समितियों के सदस्य, रविदासिया धर्म संगठन, रविदास अनुयायी व सर्व छत्तीसगढ़िया समाज भी शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी ललित शिवारे ने बताया कि शोभायात्रा की जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here