Home अपडेट व्यापारियों, राहगीरों ने लगाए पौधे, पुरानी लोको कॉलोनी के पौधे बढ़कर पेड़...

व्यापारियों, राहगीरों ने लगाए पौधे, पुरानी लोको कॉलोनी के पौधे बढ़कर पेड़ होने लगे

व्यापार विहार में व्यापारी संघ ने कलेक्टर पी. दयानंद के आह्वान पर मिशन ग्रीन में भाग लिया।

कलेक्टर ने छठवें दिन भी मिशन ग्रीन अभियान की अगुवाई की

मिशन ग्रीन अभियान जारी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पौधारोपण के लिए कलेक्टर पी. दयानंद न केवल लोगों को प्रेरित कर रहे हैं, बल्कि उनके साथ खुद भी पौधे लगा रहे हैं।

बालाजी एडवरटाइजर्स के जितेन्द्र चौबे व अन्य व्यापारी पौधे रोपते हुए।

छठवें दिन शुक्रवार को व्यापार विहार रोड में 157 पौधे लगाए गए। कलेक्टर सुबह 9 बजे व्यापार विहार रोड में पौधारोपण के लिये पहुंचे। व्यापार विहार रोड में व्यापारी एसोसियेशन के संरक्षक कमल विधानी सहित अन्य व्यापारियों ने पौधारोपण किया।  यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने भी पौधारोपण किया।

कलेक्टर ने नागरिकों से मिशन ग्रीन अभियान में सहयोग का आग्रह किया। इसके बाद वे पुरानी लोको कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले वर्ष किये गये ब्लॉक प्लांटेशन का निरीक्षण किया। यहां पौधों की अच्छी देखभाल के लिए उन्होंने वन अधिकारियों की प्रशंसा की। ठीक एक साल पहले 19 जुलाई को पुराना लोको कॉलोनी में जिला प्रशासन द्वारा 10 हेक्टेयर क्षेत्र में अठारह प्रजातियों के  11 हजार पौधे लगाये गए थे, जो पेड़ का रूप लेने लगे हैं। अपर कलेक्टर बी एस उइके, जिला पंचायत सीईओ फरीहा आलम सिद्दिकी, डिप्टी कलेक्टर दिव्या अग्रवाल और आशुतोष चतुर्वेदी इस दौरान साथ थे।

NO COMMENTS