जोनवार अलग-अलग नंबरों पर दर्ज कराया जा सकेगा नाम-पता

बिलासपुर। निगम प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों को फूड सप्लाई सेंटर से राशन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जोन क्रमांक 1,2,7 और 8 के लिए अलग फोन नम्बर जारी किया गया है। अब शहर के संबंधित जोन के जरूरतमंद लोग इन नम्बरों पर काल कर राशन सामग्री प्राप्त कर सकते  हैं।

रोज कमाने खाने, रोजी मजदूरी करने वाले और असहाय जरूरतमंद लोग जो लॉक डाउन के कारण अपने भोजन सामग्री नहीं जुटा पा रहे हैं, ऐसे लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराने नगर निगम द्वारा फूड सप्लाई सेंटर शुरू किया गया है। अभी तक निर्बाध रूप से फ़ूड सप्लाई सेंटर से जरूरमंद को राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें सुबह 9 से रात 12 बजे तक के लिए सभी 8 जोन के लिए एक लैंड लाइन नम्बर और दो मोबाइल  नम्बर जारी किये गये थे, लेकिन इन नम्बरों पर लगातार काल आने की वजह से फोन हमेशा व्यस्त रहने की शिकायत भी मिल रही थी। इस पर महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन के निर्देश पर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने जोन क्रमांक1 ,2, 7 और 8 के लिए अलग फोन नम्बर जारी करने के आदेश दिए।

अब जरूरतमंद लोग जोन क्रमांक 1 वार्ड नम्बर 1 से 4 व 13 और 14 के निवासी मोबाइल नम्बर 9589240923 पर राशन सामग्री के लिए काल कर सकते हैं।

इसी तरह जोन क्रमांक 2, वार्ड नम्बर 2 से 5 में रह रहे लोग मोबाइल नंबर 9752944591, जोन क्रमांक 07 वार्ड क्रमांक 47 से 58 के निवासी मोबाइल नम्बर 9755157389 और जोन क्रमांक 08 वार्ड नम्बर 59 से 68 के निवासी मोबाइल नम्बर 9981950282 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक राशन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए काल कर सकते हैं।

पहले की तरह जोन क्रमांक 3 वार्ड नम्बर 15 से 22, जोन क्रमांक 4 वार्ड नम्बर 23 से 29, जोन क्रमांक 5 वार्ड नम्बर 30 से 37 और जोन क्रमांक 6 वार्ड नम्बर 38 से 46 व 69 और 70 में रह रहे लोग लैंड लाइन नम्बर 07752220531, मोबाइल नम्बर 7024108219 और 99819 97734 पर राशन सामग्री पाने के लिए काल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here