बिलासपुर। महामाया देवी रतनपुर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले बलराम सिंह ठाकुर के पुत्र आशीष सिंह ठाकुर को नया न्यासी बनाया है। इसी तरह ट्रस्टी स्वर्गीय रामशंकर गोरख के पुत्र विनोद गोरख को भी न्यासी नियुक्त किया गया है।

महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की बैठक रविवार 21 जुलाई को रखी गई। ट्रस्ट के संस्थापक एवं आजीवन ट्रस्टी और अध्यक्ष स्वर्गीय बलराम सिंह ठाकुर के पुत्र को रिक्त न्यास सदस्य का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह स्वर्गीय रामशंकर गोरख के पुत्र विनोद गोरख को न्यास का सदस्य बनाया गया। इसी तरह से राजकुमार खुशलानी को भी न्यास का सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रबंध न्यासी सुनील सोन्थलिया ने बताया कि इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल कार्यकार्यकारी अध्यक्ष, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) ,मनराखन लाल जायसवाल उपाध्यक्ष, भगवान आश्रय जायसवाल कोषाध्यक्ष, चंद्रिका प्रसाद गुप्ता सह-सचिव, अरूण शर्मा मुख्य पुजारी, ट्रस्टी एवं ट्रस्टी मोती चंद जायसवाल, कीमती लाल जुनेजा, मनोहर लाल चंदेल, अनिल खण्डेलवाल, सन्तोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र चन्देल, मानद्ट्रस्टी एस. के. शुक्ला, आर्किटेक्ट भी उपस्थिति थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here