बिलासपुर। विधि मंत्री मो. अकबर के निर्देश के बावजूद दो तीन जिलों को छोड़कर शेष में नोटरी के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने मो. अकबर से इसकी शिकायत करते हुए शेष जिलों में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

दुबे ने कहा कि कांग्रेस विधि विभाग की लगातार मांग के बाद मंत्री मो. अकबर ने प्रदेश में नोटरी के रिक्त 500 पदों पर भर्ती के लिये कोरोना लॉकडाउन के बाद रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने कहा था। इसके लिये ऑनलाइन साक्षात्कार की व्यवस्था करने के लिये भी कहा गया था। दुबे ने बताया कि मंत्री के आदेश के बाद भी रायपुर व धमतरी को छोड़कर किसी जिले में यह प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है। 500 पदों में से 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अभी रुकी हुई है। उन्होंने मंत्री को पुनः पत्र लिखकर आग्रह किया है कि शेष जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने के लिये वे आवश्यक निर्देश दें।

प्रदेश में नोटरी के रिक्त 500 पदों में से रायपुर के 42, बलौदाबाजार के 26, गरियाबंद 11, महासमुंद 20, धमतरी 15, दुर्ग 34, बेमेतरा 16, बालोद 16, राजनांदगांव 30, कबीरधाम 16, बिलासपुर 39, मुंगेली 14, जांजगीर 32, कोरबा 24, रायगढ़ 29, बस्तर 16, कोंडागांव 11, उत्तर बस्तर 14, साउथ बस्तर 5, सुकमा 5, बीजापुर 5, नारायणपुर 3, सरगुजा 16, बलरामपुर 16, सूरजपुर 15, कोरिया 13, जशपुर के 17 पद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here