दो जनवरी को गोंडपारा गुरुद्वारा में सजेगा कीर्तन दीवान

बिलासपुर। सिक्ख धर्म के दसवें गुरु, अमृत के दाते, गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व की खुशी में आज नगर कीर्तन निकला जो गुरुद्वारा दयालबंद से गांधी चौक, जूनी लाइन, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुये गोंडपारा गुरुद्वारा पहुंचा।

रास्ते में नगर कीर्तन का जगह जगह स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। नगर कीर्तन में झांकियों, बच्चों के बैंड, बच्चों के गतका का शानदार प्रदर्शन किया गया। दो जनवरी को गोंडपारा गुरुद्वारा में प्रकाश उत्सव की खुशी में विशेष दीवान सजाया जाएगा।

नगर कीर्तन के आयोजन में गुरुद्वारा दयालबंद के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह दुआ समेत कमेटी के पदाधिकारी जोगिंदर सिंह गंभीर, त्रिलोचन सिंह अरोरा, सुरजीत सिंह सलूजा, नरेन्द्रपाल सिंह गांधी, परमजीत सिंह सलूजा, मंदीप सिंह गंभीर, जगमोहन सिंह अरोरा, भूपेंद्र सिंह गांधी सहित पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति, स्त्री सत्संग, सुखमनी सर्कल, आदर्श पंजाबी महिला संस्था आदि संस्थाओं का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here