बिलासपुर। न्यायधानी में कोरोना का कहर थमने का नाम ही ले रहा है। शुक्रवार को जिले में फिर 181 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इन मरीजों में जिले के 174 मरीज है। बाकी सात मरीज रायपुर, जांजगीर, कोरिया, कबीरधाम, मुंगेली के हैं। संक्रमित मरीजों में 152 शहरीय क्षेत्रों के हैं। 22 मरीज ग्रामीण क्षेत्र बिल्हा, तखतपुर, कोटा और मस्तूरी के हैं। इस बीच चार मरीजों की मौत हो गई।

पॉजिटिव मरीजों में मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी, सिम्स कर्मी,रे लकर्मी, डॉक्टर सहित हाईकोर्ट कर्मचारी शामिल हैं। इन मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8766 हो गई है। शुक्रवार को 199 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद जिले में कोरोना से स्वस्थ हो चुके मरीजो की संख्या 6455 हो गई है। अब भी जिले में 2139 एक्टिव मरीज हैं।

शुक्रवार को कोरोना चार लोगों की मौत भी हो गई। इनमें 3 बिलासपुर जिले से और एक अन्य जिले से है। अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों कि संख्या 172 हो गई है। अंजनी विहार सरकंडा तथा मस्तूरी ब्लॉक के चिल्हाटी के मरीज, दोनों 51 वर्ष की मौत रायपुर के श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल में हुई है। पुराना बस स्टैंड निराला नगर में रहने वाले 55 वर्षीय मरीज ने की मौत केयर एंड कयोर में हुई। जांजगीर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है।

तीन साल के बच्चे से लेकर 65 साल के वृद्ध शामिल

शुक्रवार को जिले के 6 हॉस्पिटलों से कुल 7 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। सिम्स से 26 और 47 वर्षीय पुरुष मरीज मिले हैं। केयर एंड क्योर हॉस्पिटल, श्रीराम केयर हॉस्पिटल, एस के बी हॉस्पिटल, लाइफ़ केयर हॉस्पिटल सहित आर बी हॉस्पिटल से भी नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनकी उम्र 15 वर्ष से 65 वर्ष तक है व सभी पुरुष हैं।

शहर के कुछ चुनिंदा मोहल्लों से ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। शुक्रवार को राजेन्द्र नगर से 52 तथा 48 वर्षीय प्रौढ़, 19 वर्षीय युवा, गणेश चौक से तीन और 11 साल के बालक तथा 35 वर्ष की महिला संक्रमित मिली है।

इधर सिरगिट्टी वार्ड नं 10 से भी 80 और 30 साल के व्यक्ति और 23 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। साथ ही हाईकोर्ट से भी 49,48 और 21 वर्षीय मेल के साथ राजकिशोर नगर से 34,14 और 7 साल के फीमेल कोरोना के गिरफ्त में आए है।

पॉजिटिव मरीज नूतन चौक, मंगला सकरी आज्ञा नगर तोरवा, रामा वेली ,आदर्श कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी देवरीखुर्द ,अटल आवास लिंगियाडीह, रतनपुर, सिविल लाइन, विनोबा नगर, पुराना बस स्टैंड, रिंग रोड नंबर 2 ,गीतांजलि सिटी, रेलवे कॉलोनी, हेमू नगर, मसानगंज,  हिर्री माइन्स, विजयापुरम, दीनदयाल कॉलोनी, गणेश नगर ,मस्तूरी, न्यू सरकंडा, सिम्स 27 खोली, कुम्हार पारा, कोटा पुरानी बस्ती, बकरकुदा, उसलापुर सहित अन्य जगहों से मिले है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here