रायपुर : राज्य अलंकरण समारोह के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है, इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिन 21 लोगों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पदक अलंकरण की घोषणा करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोग सम्मानित किए जाएंगे।

जिन लोगों को ये सम्मान मिलेंगे उनके नाम इस प्रकार हैं।

1. रूपरा नेताम को शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान
2. ‘बढ़ते कदम’ रायपुर संस्था को यति यतनलाल सम्मान
3. शहाना कुरेशी को मिनीमाता सम्मान
4. आकर्षी कश्यप दुर्ग को गुंडाधुर सम्मान
5. बैजनाथ चंद्राकर को ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान
6. हनीफ नजमी धमतरी को हाजी हसन अली सम्मान
7. सर्वज्ञ सिंह मरकाम बिलासपुर को महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव सम्मान
8. डॉ सुशील त्रिवेदी रायपुर और जीवन नाथ मिश्र को संयुक्त रूप से पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान
9. भारती बंधु रायपुर को राजा चक्रधर सम्मान
10. आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्र को पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान
11. एनेश्वर वर्मा राजनांदगांव को डॉ खूबचंद बघेल सम्मान
12. शिव कुमार दीपक औऱ रूपकुमार सलाम को संयुक्त रूप से ‘दाऊ मंदराजी लोककला सम्मान’
13. ब्रह्मवीर सिंह (प्रिंट मीडिया), ममता लांजेवार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता सम्मान
14. डॉ गौतम चंद जैन रायपुर को धनवंतरी सम्मान
15. गौरव सलूजा रायगढ़ को बिलासा बाई केंवटीन सम्मान
16. डॉ निर्मल शुक्ला और विनोद चावड़ा को संयुक्त रूप से बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान
17. अंबुजा सीमेंट लिमिटेड भाटापारा और हरीश मित्तल रायगढ़ को संयुक्त रूप से महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान
18. डॉक्टर कुमुद कान्हे रायपुर को संस्कृत भाषा सम्मान
19. राजेश देवांगन और मधुसूदन देवांगन को संयुक्त रूप से बिसाहू दास महंत पुरस्कार
20. कृष्ण कुमार देवांगन और मनहरण देवांगन को संयुक्त रूप से ‘करुणा माता हाथ करघा सम्मान’
21. दिव्या शर्मा रायपुर को पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here