बिलासपुर, । मरवाही में कांग्रेस जीत के नजदीक पहुंच चुकी है। 17वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के. के. ध्रुव 29 हजार 121 मतों की बढ़त पर हैं। कुल 21 राउंड की गिनती के बाद जीत का अंतर स्पष्ट हो सकेगा।
17वें राउण्ड में डॉ. के के ध्रुव को 67033 वोट मिल चुके हैं। भाजपा के डॉ. गंभीर सिंह (बीजेपी) 37912 पर हैं।
16वें राउंड की गिनती के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी ध्रुव को 62 हजार 860 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को 35 हजार 254 वोट मिले । मतदान के बाद मरवाही में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर के कयास लगाये जा रहे थे। कांग्रेस नेता भी जीत के अंतर को लेकर कोई बड़ा दावा करने से बच रहे थे लेकिन 17वें राउंड की गिनती के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि डॉ. ध्रुव बड़े अंतर से यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। सुबह दक्षिण मरवाही के मतों की गिनती शुरू हुई, तब पहले ही राउन्ड में कांग्रेस ने 2300 मतों की बढ़त बना ली। इसके बाद प्रत्येक राउन्ड में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के मिले वोटों का फासला बढ़ता गया। इसके बाद प्रत्येक राउंड में कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है।
भारतीय जनता पार्टी को इस बार छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) का भी समर्थन चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिनों में मिल गया था। इसके बाद कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा था।
मरवाही से कांग्रेस की जीत की संभावना 6वें राउंड से ही बन गई थी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुकल परिसर स्थित मतदान केन्द्र के बाहर खुशी जाहिर करने लगे। इस समय नारे लगाये जा रहे हैं और पटाखे फोड़े जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here