बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता 15 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राजभवन पहुंचेंगे। कांग्रेसजन देश में बढ़ते डीजल, पेट्रोल के दाम, बढ़ी महंगाई और किसान कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि इसमें जिले के सभी कांग्रेस विधायक, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस व मोर्चा पदाधिकारी भाग लेंगे।

वर्धा में नायक ने की सीएम व पीसीसी अध्यक्ष के साथ चर्चा

सेवाग्राम वर्धा, महाराष्ट्र में चल रहे शिविर में भाग लेने के लिये गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से दोपहर के भोजन के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here