सांसद साव राजनांदगांव से सवार होकर पहुंचे,  मोदी का माना आभार

बिलासपुर। वंदे भारत यात्री ट्रेन के पहली बार बिलासपुर पहुंचने पर आज बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन में यात्रियों, रेलवे स्टाफ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी आदि का स्वागत किया।

 

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में पटाखे भी फोड़े। यात्री डिब्बों में पहुंचकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सांसद अरुण साव राजनांदगांव से इस ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर पहुंचे। वहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडेय, सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल आदि शामिल थे। बिलासपुर में विधायक रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत आदि ने यात्रियों का स्वागत किया। सांसद साव ने इस मौके पर रखे गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों के समय की अत्यधिक बचत होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here