बिलासपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग से जूझ रही जनता की मदद के लिए बिलासपुर पुलिस ने आज मानवीय पहल करते हुए रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों को उनके घरों तक पुलिस बस में पहुंचाने का काम हाथ में लिया।

‘जनता कर्फ्यू’ के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को अपने घर तक पहुंचने के लिए साधन नहीं मिला, क्योंकि बस, आटो रिक्शा सभी ने अपनी सेवाएं बंद कर रखी थीं। ट्रेन से आने वाले अधिकांश यात्री आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से थे। बाहर से आने वाले यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए जिला पुलिस बल ने रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से अपनी सेवाएं दी। स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों की एक ही गेट से स्टेशन से स्टेशन से बाहर लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी चेंकिंग की।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को इन यात्रियों को घर तक पहुंचने की समस्या की जानकारी मिली तो उन्होंने यात्रियों के लिए जिला पुलिस की बसें भिजवाई और उन्हें घर तक छोड़ा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here