बिलासपुर। कोरोना के खिलाफ़ जंग में अपनी जान जोखिम में डालकर विपरीत परिस्थिति में ड्यूटी कर रहे योद्धाओं ने एक-दूसरे के सम्मान में ताली बजाकर अभिवादन किया। नेहरू चौक में आज सुबह एडिशनल एसपी ओ.पी.शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों तथा नगर निगम के उपायुक्त खजांची कुम्हार के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने दिन- रात शहरवासियों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए जुटे रहने पर एक-दूसरे का उत्साह वर्धन किया। सभी ने एक स्वर में कोरोना वायरस को हराने का संकल्प भी लिए।

पुलिस कर्मियों द्वारा निगम के सफाई कर्मचारियों पर फूलों की वर्षा भी की गई और पुलिस कर्मियों ने विभाग द्वारा बनाए मास्क तथा सेनेटाइज़र निगम कर्मियों को भेंट किया। इस दौरान नगर-निगम के कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूआ, स्वच्छता पीआईयू आदर्श चतुर्वेदी और बड़ी संख्या में पुलिस तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here