स्पंदन अभियानः डॉक्टरों ने भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए तनाव से बचने आवश्यक टिप्स

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने स्पंदन अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का हल नहीं होता। अगर आप तनाव में हैं तो अपनी समस्या को अपने घरवालों व अधिकारियों के सामने शेयर करें। किसी भी समस्या को खुद पर हावी ना होने दें। खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें, वह भी स्ट्रेस का प्रमुख कारण होता है।

ज्ञात हो कि राज्य पुलिस द्वारा स्पंदन अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार 4 जुलाई को प्रार्थना भवन में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओ. पी. शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।साथ ही वक्ता के रूप में राज्य मानसिक चिकित्सालय से डॉक्टर मलिकार्जुन राव एवं डॉ प्रशांत रंजन ने भी टिप्स दिये।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here