बिलासपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने मंथन सभाकक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें लोकसभा निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों तथा राजनैतिक दलों के द्वारा प्रचार-प्रसार के दौरान विभिन्न प्रयोजनों के लिये प्रस्तावित दरों से अवगत कराया। उन्होंने सभी से सुझाव भी मांगे।

प्रस्तावित दरों में भोजन थाली सादा 60 रुपये सादा थाली, समोसा 5 रु. प्रति नग, समोसा मटर सहित 15 रु. प्रति प्लेट, कचौड़ी 5 रु प्रति नग, कचैड़ी मटर सहित 15 रु. प्रति प्लेट, आलूगुण्डा 5 रु. प्रति नग, आलूगुण्डा मटर सहित 15 रु. प्रति प्लेट, कटलेट, बड़ा, ढोकला 7 रु. प्रति प्लेट, आलू पोहा 10 रु. प्रति प्लेट, जलेबी 10 रु. 50 ग्राम, मिक्चर 5 रु. 50 ग्राम, चाय 4 रु. प्रति कप, काॅफी 7 रु. प्रति कप, कोल्ड ड्रिंक 15 रु. 200 मिली., कोल्ड ड्रिंक 15 रु. 180 मिली., पेपर पैक फ्रूटी 15 रु. 200 मिली., शरबत 5 रु. प्रति गिलास, पूड़ी-सब्जी 20 रु. पूड़ी 5 नग और सब्जी, पानी बाॅटल 15 रु. 1 लीटर, पानी बाॅटल आधा लीटर 10 रु., पानी बॉटल 250 मिली. 6 रु., पानी 60 पैसे प्रति पाउच।

पंडाल 10 रु. प्रति वर्गफीट, कारपेट 3 रु. प्रति वर्गफीट, दरी 3 रु. प्रति वर्गफीट, पंखा 80 रु. प्रति नग, कूलर स्टील/फाईबर 300 रु. प्रति नग, प्लास्टिक चटाई 250 रु. प्रति नग, टेबल 50 रु. प्रति नग, परदा 150 रु. प्रति नग, मेटिंग कारपेट 190 रु. प्रति नग, कनात 50 रु. प्रति नग, स्वागत द्वार 1500 रु. प्रति नग, तखत साधारण 100 रु. प्रति नग, प्लास्टिक कुर्सी 6 पैसे प्रति नग, व्हीआईपी कुर्सी 35 रु. प्रति नग, कुर्सी महाराजा 325 रु. प्रति नग, सोफा (3$1$1) 1500 रु. प्रति नग।

झण्डा कपड़ा 100 रु. प्रति नग, छोटा झण्डा 5 रु. प्रति नग, तोरण (कागज) 500 रु. प्रति हजार, बिल्ला (कागज) 400 रु. प्रति हजार, दुपट्टा 5 रु. प्रति नग (रोटा कॉटन) 10 रु. प्रति नग (रेशमी चमकदार), टीशर्ट 60 रु. प्रति नग, टोपी साधारण 15 रु. प्रति नग, गमछा 30 रु. प्रति नग, कटआउट फाईबर 15 रु. प्रति वर्ग फीट, कट आउट लकड़ी 20 रु. प्रति वर्गफीट, कटआउट कपड़ा 15 रु. प्रति वर्गफीट, माइक्रोफोन तथा एम्प्लीफायर के साथ लाउडस्पीकर का किराया 1000 रु. प्रति दिन, माइक्रोफोन 400 रु. प्रति नग, साधारण माईक दो, साउण्ड बाक्स बैटरी सहित 1500 रु. प्रति नग, 12 बाॅक्स स्पीकर 400 रु. प्रति नग, पोंगा 300 रु. प्रति नग, हैलोजन लाईट 1000 वाॅट 100 रु. प्रति नग, मर्करी लाईट 250 रु. प्रति नग, झालर लाईट 100 रु. प्रति लड़ी, जनरेटर 10 केवीए 2500 रु. प्रति नग, जनरेटर 15 केवीए 3000 रु. प्रति नग, जनरेटर 32 केवीए 6000 रु. प्रति नग, जनरेटर 125 केवीए 25000 रु. प्रति नग, प्रोजेक्टर 250 रु. प्रति दिन, बेनर कपड़ा 25 रु. प्रति वर्ग मीटर, बेनर फोम 6.50 रु. प्रति वर्ग फीट, फ्लेक्स 10 रु. प्रति वर्गफीट, होर्डिंग्स लाईट सहित 30 रु. प्रति वर्गफीट, होर्डिंग्स बिना लाईट 20 रु. प्रति वर्गफीट, दीवार लेखन 5 रु. प्रति वर्गफीट।

बड़ा माला मोटा 1000 रु. प्रति नग, गुलदस्ता बंच छोटा 50 रु. प्रति नग, गुलदस्ता बंच बड़ा 100 रु. प्रति नग, मीडियम माला 30 रु. प्रति नग, छोटा माला 20 रु. प्रति नग, व्हीआईपी माला बड़ा 200 रु. प्रति नग, खुला फूल 1 किलो 50 रु., नाचा कलाजत्था बड़ा दल 5000 रु. प्रति दिन, नाचा कला जत्था छोटा दल 3000 रु. प्रति दल, बैण्ड बाजा (6 व्यक्ति) 2500 रु. प्रति दल, बैण्ड बाजा (11 व्यक्ति) 9000 रु. प्रति दल, संगीत सभा (लगभग 2 घंटे) 15000 रु., होटल के कमरों/गेस्ट हाऊस के भाड़े का खर्च प्रतिदिन सिंगल एक्जीक्यूटिव रूम 1500 रु. प्रति रूम, डबल एक्जीक्यूटिव रूम 1700 रु. प्रति रूम, डिलक्स सिंगल रूम 2000 रु. प्रति रूम, डीलक्स डबल रूम 3000 रु. प्रति रूम, सूट सिंगल 2200 रु. प्रति रूम, सूट डबल 2300 रु. प्रति रूम, नान एसी सिंगल रूम 800 रु. प्रति रूम, नान एसी डबल रूम 995 रु. प्रति रूम निर्धारित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here