बिलासपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेश स्तरीय श्रीराधा एवं श्रीकृष्ण प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया जिसके परिणाम आज घोषित किये गये।

कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराधा एवं श्रीकृष्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से वाट्सएप पर 6 वर्ष तक और 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं श्रीराधा की तरह सजकर फोटो भेजी। इन्हें  देखकर समाज की तीन कला पारखियों ने परिणाम दिये। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगाँव, कांकेर, जगदलपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, कोरबा, अम्बिकापुर, बलरामपुर, दुर्ग, भिलाई के 156 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।

6 वर्ष तक के श्रीराधा प्रतियोगी में प्रथम अनिका प्रशांत तिवारी, द्वितीय इला निकेत त्रिवेदी, तृतीय आद्या अग्निहोत्री, चतुर्थ दियारा अमित शुक्ल, पंचम अलंकारिता प्रशाँत शुक्ल,  षष्ठम अंशिका संजय बाजपेयी रहीं।

6से 10 वर्ष श्रीराधा प्रतियोगिता में प्रथम साची सचिन द्विवेदी, द्वितीय निवेदित अवधेश अवस्थी, तृतीय आराध्या मनीष शुक्ल, चतुर्थ महिमा आशीष तिवारी, पंचम रिद्धिमा रोशन अवस्थी, षष्ठम अस्मिता अभिषेक मिश्र रहीं।

श्रीकृष्ण प्रतियोगी 6 वर्ष तक में प्रथम अराध्या मधुरंजन दुबे, द्वितीय आयुष्मान नितिन शुक्ल, तृतीय निशिता सौरभ दुबे, चतुर्थ स्वरा प्रशांत शुक्ल, पंचम महानविता शरद दुबे, षष्ठम शिवगुरु नीरज तिवारी रहे।

श्रीकृष्ण 6 से 10 वर्ष के प्रतियोगी अद्वविका त्रिलोक मिश्र , द्वितीय तथास्तु मनीष तिवारी, तृतीय अभिरथ भरत पान्डेय, चतुर्थ कु निष्ठा शरद दुबे ,पँचम कु रीत अमित तिवारी, षष्ठम प्रिया आशीष तिवारी रहे।

प्रतियोगिता मे शामिल सभी प्रतियोगियों को कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच के प्रांतीय वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। मंच द्वारा प्रकाशित समाज की मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक में भी विवरण प्रकाशित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here