बिलासपुर. सामाजिक संस्था सिंधु मित्रमंडल के द्वारा प्रतिवर्ष सिंधी पंचांग का प्रकाशन कराया जाता है। इस वर्ष भी इसका प्रकाशन किया गया जिसका विमोचन श्री झूलेलाल मंदिर ,झूलेलाल नगर चकरभाटा के संत शहजादा साईं लाल दास जी व शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के गद्दी शीन नवम ज्योत डॉक्टर संत युधिष्ठिर लाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात संस्था के संरक्षक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने संत जनों का शाल व पुष्प हार से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री झूलेलाल मंदिर के संत साईं लाल दास जी कहा की सिंधू मित्र मंडल ने पंचांग का प्रकाशन कर समाज हित के लिए एक अनुकरणीय कार्य किया है। इसमें सभी तीज त्योहारों का उल्लेख है। सभी शुभ मुहूर्तों की जानकारी दी गई है। इन सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद है। जिन्होंने इतने अथक प्रयास से इतनी व्यस्तता के बावजूद इन्होंने तन मन धन एवं समर्पित भावना से जो कार्य किया है। वह वास्तव में सराहनीय है सिंधु मित्र मंडल की पूरी टीम को मैं बधाई देता हूं। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के गद्दी शीन नवम जोत संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी ने पंचांग पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि सिंधु मित्र मंडल बिलासपुर की टीम अपना अमूल्य समय निकाल कर दरबार में पधारे हैं एवं समाज हित के लिए इतनी सुंदर पत्रिका का प्रकाशन किए हैं जिसका विमोचन इस दरबार में किया जा रहा है। इस पंचांग पत्रिका में सारे तीज त्यौहार जनेऊ, विवाह, मुंडन आदि का शुभ मुहूर्त तिथियों का वर्णन किया गया है। अनेक कार्यक्रमों को हिंदू रीति रिवाज अनुसार शुभ मुहूर्त देखकर ही यह कार्य कराए जाते हैं। हम पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हैं कि भविष्य में भी ऐसे ही समाज हित के लिए और भी अनुकरणीय कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों का संतो ने शाल पहनाकर आशीर्वाद देकर सम्मान किया। जिसमें प्रमुख रूप से संरक्षक चंदीराम मंगतानी,अध्यक्ष गोवर्धन दास वाधवानी,सचिव बृज लाल नागदेव,उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत कलवानी,सह सचिव भाई साहब जगदीश जज्ञासी, संगठन मंत्री श्री चंद दयालानी एवं पत्रकार व फोटो ग्राहक विजय दुसेजा व उनके पुत्र गोविन्द दुसेजा का इस दरम्यान सिंधु कल्चर एलायंस फोरम के संरक्षक गण डॉ. रमेश कलवानी एवं नानक पंजवानी का भी साईं लाल दास जी ने शाल पहना कर आशीर्वाद रूपी सम्मान किया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंधु मित्र मंडल के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here