बिलासपुर। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी का नौ नवंबर को बिलासपुर आगमन हो रहा है। समग्र ब्राह्मण समाज ने इस अवसर पर उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया है।

पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने बताया कि त्रिवेदी का आगमन नौ नवंबर को शाम पांच बजे गुजराती धर्मशाला में होगा। समग्र ब्राह्मण समाज इस अवसर पर उनका अभिनंदन करेगा। इमली पारा स्थित कान्य कुब्ज भवन में इसकी तैयारी के लिए बैठक राम प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को रखी गई थी।

त्रिवेदी के आगमन पर बिल्हा मोड़, चकरभाठा, बोदरी चौराहा, तिफरा चौराहा पर भी समाज के लोग उनका स्वागत करेंगे। सम्मान समारोह विधायक शैलेष पांडेय की अध्यक्षता में रखा गया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान तथा कान्य कुब्ज शिक्षा मंडल के अध्यक्ष अरूण शुक्ला होंगे। इस मौके पर नगर के प्रतिभावान पत्रकारों, वकीलों, चिकित्सकों तथा समाज सेवकों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह में कान्य कुब्ज़ समाज, छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण,सरयूपारीण ब्राह्मण,सर्व ब्राह्मण समिति, वर्ल्ड ब्राह्मण समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण, मैथिल ब्राह्मण ,आंध्रा ब्राह्मण, महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण, बंगाली ब्राह्मण, ब्राह्मण युवा अयाम,साउथ ब्राह्मण, पंजाबी, गुजराती, सिन्धी, कश्मीरी, सनाडय, भूमिहार, भार्गव, गौड़ सहित समग्र ब्राह्मण व संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की तैयारी के लिए अरविंद दीक्षित, डॉ प्रदीप शुक्ला, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, सुशान्त शुक्ला, मनोज तिवारी, सुरेश शर्मा, अमित मिश्रा, रेखेंद्र तिवारी, विभा गौराहा, प्रभात मिश्रा, मनोज शुक्ला, अखिलेश बाजपेयी, सतीश शर्मा, राजेश शुक्ला, दिव्य प्रकाश दुबे, मनीष दीक्षित,अमित शुक्ला, मनोज शर्मा, प्रांचल चौबे, राजा शुक्ला आदि को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here