Home अपडेट खेल दिवसः युवराज सिंह की संस्था आज बच्चों को सिखायेगी मोबाइल की...

खेल दिवसः युवराज सिंह की संस्था आज बच्चों को सिखायेगी मोबाइल की जगह पर खेलों में रूचि बढ़ाना  

स्पोर्टी बीन्स संस्था /फाइल फोटो

बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज दोपहर तीन बजे से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बच्चों के लिए एक खास आयोजन किया जा है। तीन घंटे चलने वाले कार्यक्रम में‘स्पोर्टी बीन्स’ के प्रशिक्षक बच्चों को मोबाइल और कम्प्यूटर से दूर रहकर कैसे खेलों में रूचि बढ़ाकर अपनी प्रतिभा का हनन होने से बचा सकते हैं, यह बताया जायेगा। स्पोर्टी बीन्स क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था है।

इसमें ढाई साल से आठ साल तक के बच्चे शामिल होंगे। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में यह वर्कशाप दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बच्चों को खेल की गतिविधियों की जानकारी देने खेल संस्था “स्पोर्टी बीन्स” के प्रशिक्षक विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस समय मोबाइल और कंप्यूटर के कारण बच्चे खेल गतिविधियों दूर हो रहे हैं। इसके अलावा जिनमें खेल के प्रति रूचि है,उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण प्रतिभा का हनन हो रहा है। आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “हमर बिलासपुर” के नई पौध को खेल के प्रति सही और व्यवस्थित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से बिलासपुर स्मार्ट सिटी यह आयोजन कर रही है। तीन घंटे के इस  आयोजन में प्रशिक्षकों द्वारा खेलों की बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसके अलावा एक सत्र कैरियर काउंसिलिंग का भी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेश पांडे भी शामिल हो रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन बिलासपुर स्मार्ट सिटी के सोशल मीडिया पेज़ पर जाकर किया जा सकता है। दोपहर 3 बजे के पूर्व तक स्टेडियम में पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

NO COMMENTS