तीजा पर्व पर महिला बंदियों को साड़ी और सुहाग का सामान दिया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ ब्राह्मण नारी कल्याण समाज की महिलाओं ने आज  बिलासपुर केंद्रीय जेल में जाकर महिला बंदियों को तीजा पर्व पर साड़ी और सुहाग का सामान  प्रदान किया।  उन्होंने बंदी महिलाओं का  हालचाल जाना और चर्चा भी की।

इस दौरान शैलेष रितु पांडे ने कहा कि धर्म के साथ जीवन जीने वाला वाला भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यहां की महिलाएं हर कठिन परिस्थिति में अपने धर्म को निभाना जानती हैं । यही कारण है कि केंद्रीय जेल में भी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना करने तीज व्रत रखती हैं। यही भारतीय संस्कृति के संस्कार भी हैं। समस्त मानव जाति आज महिलाओं की ऋणी हैं।

उन्होंने कहा कि जेल प्रबंधन से महिलाओं की जरूरतों के अनुसार नियमानुसार सभी सुविधा देने की बात कही है। समाज ने बंदी महिलाओं से मुलाकात कर उन्हें साड़ी सहित सभी सुहाग का सामान प्रदान किया और उनसे चर्चा भी की। छत्तीसगढ़ ब्राह्मण नारी समाज कल्याण समिति की जयश्री शुक्ला, सुधा शर्मा, संगीता शुक्ला, निरंजना तिवारी, रंजना पांडेय, अनिता शर्मा, कांता शर्मा, रागिनी पांडेय, इंद्राणी तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं इस मौके पर उपस्थित थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here