Home अपडेट आरएसएस के इतिहास पर सिम्स ऑडिटोरियम में नाटक ‘हम करें राष्ट्र आराधन’...

आरएसएस के इतिहास पर सिम्स ऑडिटोरियम में नाटक ‘हम करें राष्ट्र आराधन’ का मंचन

आरएसएस के इतिहास पर नाटक का मंचन।

सिम्स ऑडिटोरियम में आज शाम ‘हम करें राष्ट्र आराधन’ नाटक का मंचन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इतिहास पर प्रकाश डाला गया था। इसमें डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व माधव सदाशिव गोलवलकर के संघर्ष का चित्रण किया गया। नाटक महालक्ष्मी प्रोडक्शन नागपुर की ओर से तैयार किया गया है।  माधव नेत्रालय के अभा सदस्य डॉ. मनीष राय ने कहा कि  दर्शकों को इस जबरदस्त प्रस्तुतिकरण के माध्यम से डॉ. हेडगेवार व गुरु गोलवलकर के बारे जानने को मिला।  दोनों ने राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया और अपना जीवन समर्पित किया।

नाटक के मंचन में डॉ हेडगेवार और गुरु गोलवलकर ने राष्ट्रसेवा करते हुए जनमानस को जोड़ने का काम किया, जिससे हर भारतीय स्वतंत्रता के लिए देश को आज़ाद कराने में अपना योगदान दे सके।  डा. राय ने कहा कि मंचन के माध्यम से यह भी जानकारी दी गई कि, किस प्रकार शहीद राजगुरु को अंग्रेजो से बचाने में, कश्मीर पर भारत का परचम लहराने में, इसके लिए भी सेना को मदद करने में योगदान दिया गया, जिससे पाकिस्तान को हराया जा सका था। नाटक में इतिहास कई छुपे हुए तथ्यों को सामने लाया गया। संघ के वैभव का इतिहास, बेदाग होने के बावजूद लगाए गए प्रतिबंध पर प्रकाश डाला गया। डॉ.राय ने कहा कि हिन्दुओं को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण सिर्फ संघ कर सकता है और करता आ रहा है, यह संदेश मंच से दिया गया।

NO COMMENTS