बिलासपुर। एक नाबालिग छात्र ने तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर 3 दिन तक कमरे में रखा और उसके साथ लगातार रेप किया। महिला ने किसी तरह अपने परिवार वालों को आज बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 में खबर की तब पुलिस ने उसे मुक्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार कंप्यूटर डिप्लोमा छात्र 17 वर्षीय किशोर की कोनी इलाके की 23 वर्षीय महिला से साल भर पहले जान पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से तलाक हो गया था, जिसके कारण वह अपने मायके में रहती थी। किशोर से धीरे-धीरे उसकी दोस्ती बढ़ गई। बीते सोमवार को छात्र ने महिला को मिलने के लिए बुलाया। छात्र उसे अपने रूम में लेकर गया। छात्र के बर्ताव से परेशान महिला ने कुछ देर बाद ही उसे वापस घर छोड़ने के लिए कहा। मगर आरोपी छात्र ने अपने कमरे में उसे बंधक बना लिया। सोमवार से बुधवार तक उसने महिला को अपने कमरे में रखा हुआ था। वह लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा। आज आरोपी छात्र किसी काम से अपने रूम से बाहर निकला। तब महिला ने अपने परिवार के लोगों को फोन करके बंधक बनाए जाने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने डायल 112 में फोन किया। बताई गई जगह पर पहुंचकर पुलिस टीम ने महिला को छुड़ा लिया। आरोपी छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 506 और 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया। नाबालिग होने के कारण उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here