Home अपडेट स्मार्ट सड़क के किनारे ही स्थापित होगा मंदिर, कांग्रेस भवन में विधायक...

स्मार्ट सड़क के किनारे ही स्थापित होगा मंदिर, कांग्रेस भवन में विधायक ने सुनी समस्याएं

शारदा मंदिर की नई जगह तय होने के बाद विधायक शैलेष पांडेय व अन्य।

बिलासपुर। मिट्टी तेल गली में स्मार्ट सड़क के किनारे ही शारदा मंदिर का निर्माण किया जायेगा। विधायक शैलेष पांडेय ने नगर-निगम के अधिकारियों और वार्ड के नागरिकों के बीच इसका समझौता आज सुबह कराया।

मिट्टी तेल गली में बन रही स्मार्ट सड़क पर स्थापित शारदा मंदिर को विस्थापित किया जा चुका है, क्योंकि यहां चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। यहां के नागरिकों ने सड़क के ही किनारे ही मंदिर के निर्माण व जैतखंभ को एक अन्य जगह पर स्थापित करने की मांग रखी थी। नगर निगम के अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद दोनों के लिए जगह तय कर दी गई है। नागरिकों ने विधि-विधान के साथ प्रस्तावित मंदिर के स्थान पर पूजा अर्चना की।

कांग्रेस भवन में सुनी समस्याएं

विधायक शैलेष पांडेय ने आज पहली बार कांग्रेस भवन में जन समस्या सुनने का कार्यक्रम रखा था। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर पहुंचे। स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला, पेयजल संकट, साफ सफाई, नाली निर्माण की समस्याओं पर उन्होंने अधिकारियों के लिए टीप लिखी और अनेक समस्याओं का अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण भी किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, रामा बघेल, अलका शर्मा, फिरोज कुरैशी सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

NO COMMENTS