नई दिल्ली। देशभर में सर्दियों का आगाज होना शुरू हो गया है। मौसम इन दिनों लोगों के मुताबिक, यानी न तो ज्यादा गर्मी और न ही ज्यादा सर्दी वाला है। ऐसे में देश के लोगों को मौसम की वजह से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ रही है। जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि देश के अधिकांश भागों से मानसून लौट रहा है। ऐसे में आज झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेशके कई हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में  कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है।

सर्दियों का एहसास

अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है, और पूरे देश में सर्दियों का एहसास भी होने लगा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि दिल्ली(Delhi) में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter) ठंड दस्तक दे देगी।ऐसे में देश के पूर्वी हिस्से में बारिश और गरज के साथ बौछारों के बीच झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। यहां आसमान से बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं।

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा

हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय सर्दी महसूस होने लगी है। मुंबई की बात करें तो मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ रहे हैं। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम 32 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास रहेगा।राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आसमान साफ नजर आ रहा है। दिल्ली में न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

सर्दी की दस्तक इस बार जल्द

ऐसे में मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा। चार महीनों के मानसून सीज़न में अगस्त में सबसे ज़्यादा बारिश हुई और सामान्य से बेहतर के स्तर पर मॉनसून की विदाई में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

ठंड भी कड़ाके की

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा. सात अक्तूबर तक न तो बादल दिखेंगे न ही बारिश की कोई संभावना है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस समय ‘ला नीना’ की स्थिति बनती नजर आ रही है जिसके चलते सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है वहीं ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है।बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिम और उससे सटे इलाके में कम दबाव के कारण ओडिशा, उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके में बारिश की संभावना है। अगले 3-4 दिनों में ओडिशा, झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here