बिलासपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृहनगर मुंगेली पहुंचे अरुण साव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह से जगह-जगह स्वागत किया।

साव बिलासपुर निवास से आज सड़क मार्ग से मुंगेली रवाना हुआ। रास्ते में मिनोचा कॉलोनी, उसलापुर, सकरी, काठाकोनी, जरौंधा व बेलसरी होते हुए वे तखतपुर पहुंचे। तखतपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। उनका जरहागांव, दशरंगपुर, धरमपुरा, करही में रोड शो हुआ। मुंगेली पहुंचने पर आतिशबाजी की गई और लड्डुओं से तौलकर उनका स्वागत किया गया। अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उनमें उत्साह भरा। मुंगेली में उन्होंने अपनी मां और वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडे, पूर्व विधायक तोखन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत व शैलेष पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here