बिलासपुर। छत्तीसगढ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम फेसिलिटेशन काउंसिल का गठन किया गया है। इसमें बिलासपुर से जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गर्ग को सदस्य नियुक्त किया गया हैं।

अरविन्द गर्ग के साथ ही चार और सदस्य बनाये गये है। जो तिल्दा नेवरा व जगदलपुर से शामिल हैं। इस समिति के अध्यक्ष आयुक्त उ़द्योग संचालनालय होंगे। सदस्य के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक उपमहाप्रबंधक कार्यालय रायपुर भी होंगे। यह नियुक्ति सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विकास अधिनियम 2008 की धारा 20, धारा 21 फेसिलिटेशन काउंसिल के नियम 3 द्वारा की गई है। सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कुल 5 सदस्यों में एक शासन के प्रतिनिधि एक बैक का प्रतिनिधि तथा तीन अशासकीय सदस्य रखे गये है।
जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद गर्ग की नियुक्ति पर  जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here