बिलासपुर. युवक को बंधक बनाकर मारपीट की सूचना मिली है। जिसे डायल 112 के माध्यम से गंभीर अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा की है।

कोपरा निवासी राजकुमार मानिकपुरी ने मारपीट की श्ािकायत की है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे गांव के नरेश यादव ने बताया कि अनुप साहू उनके बेटे धर्मेंद्र से अपने घर में मारपीट कर रहा है। इस पर वे अपने पड़ोस में रहने वाले ईश्वर साहू के साथ अनुप के घर गए। इस दौरान उसने राजकुमार और ईश्वर को घर में नहीं घुसने दिया।

इस पर राजकुमार ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 112 की टीम गांव पहुंच गई। टीम ने अनुप के घर में बंधक धर्मेंद्र को मुक्त कराया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां डाक्टरों ने युवक की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में भर्ती कर घायल धर्मेंद्र का उपचार किया जा रहा है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मारपीट से घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने उसे सीधे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सिम्स में घायल का उपचार चल रहा है। घायल की स्थिति सुधरने पर पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। इसके बाद ही मारपीट का कारण स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here